एनिमल के बाद Tripti Dimri के हाथ लगी ये 5 बड़ी फिल्में


By Akanksha Jain18, Jun 2024 08:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज नेशनल क्रश के नाम से भी जानी जाती हैं। तृप्ति डिमरी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

कई शानदार फिल्मों में किया काम

लैला मजनू, कला और एनिमल जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी तृप्ति डिमरी ने बहुत पॉपुलैरिटी पाई है। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म एनिमल के जरिए मिली थी।

तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्में

आज हम आपको तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताएंगे। एनिमल के बाद अब एक्ट्रेस इन 5 फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो

11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने जा रही फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव नजर आएंगे।

बैड न्यूज

फिल्म बैड न्यूज में तृप्ति डिमरी के साथ विक्की कौशल और एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

भूल भुलैया 3

भूल भुलैया के तीसरे सीक्वल में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

धड़क 2

फिल्म धड़क 2 में सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है।

एनिमल पार्क

एनिमल के बाद अब एनिमल पार्क में भी तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस को बाबी 2 के किरदार में काफी पसंद किया गया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ