अकेले दम पर बच्चों को पाल रही हैं ये हसीनाएं


By Shradha Upadhyay18, Jun 2024 11:00 PMjagran.com

इंडस्ट्री की सिंगल मदर

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी हसीनाएं हैं जो की अकेले अपने दम पर बच्चों की परवरिश कर रही हैं। इनमें से कुछ एक्ट्रेसेस में तलाक के बाद या कुछ ने बच्चों को शादी से पहले गोद लिया है। आइए देखे इस लिस्ट में किसका नाम शामिल है।

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अबतक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस अकेले दम पर दो बेटियों को पाल रही हैं।

श्वेता तिवारी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां की। जिसमें की दोनों से उनका रिश्ता नहीं चला। अब श्वेता एक बेटा और बेटी की खुद के दम पर परवरिश कर रही हैं।

पूजा बेदी

शानदार अभिनेत्री पूजा बेदी ने पति से तलाक के बाद खुद दो बच्चों का पालन पोषण किया है। एक्ट्रेस के एक बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ और बेटा ओमर है।

जूही परमार

टीवी की कुमकुम बनकर छाई एक्ट्रेस जूही परमार और सचिन श्रॉफ का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। अब एक्ट्रेस अकेले बेटी की देखभाल कर रही हैं।

करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2016 में पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद डीवा ने आजतक अपने दोनों बच्चों को माता-पिता दोनों का प्यार दिया।

दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने शालीन भनौट से तलाक के बाद बेटे को पापा की कभी कमी नहीं महसूस होने दी। एक्ट्रेस की दूसरी शादी में भी अड़चन चल रही है।

उर्वशी ढोलकिया

टीवी की कोमोलिका ने भी पति से अलग होने के बाद दोनों बेटों की अपने दम पर देखरेख की। एक्ट्रेस भी सिंगल मदर होने का शानदार उदाहरण हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ