समर में कूल लुक देंगी Alia Bhatt की ये ड्रेसेज


By Akanksha Jain18, Jun 2024 06:17 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज देश-विदेश में अपनी पहचान कायम की है। एक्ट्रेस ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

आलिया भट्ट के समर लुक्स

आलिया भट्ट का फैशन सेंस काफी शानदार है। आज हम आपको एक्ट्रेस के समर लुक्स दिखाएंगे जिन्हें आप भी कैरी कर सकती हैं।

फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस

आलिया भट्ट की ये येलो फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस काफी ज्यादा कूल लग रही है। आप भी इस तरह के आउटफिट को कैरी कर सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट करें स्टाइल

फिलहाल को-ऑर्ड सेट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी आलिया भट्ट की तरह ही को-ऑर्ड सेट कैरी करें। एक्ट्रेस ने राहा के साथ ट्विनिंग किया है।

डीप नेक शॉर्ट ड्रेस

अगर आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट की तरह ही डीप नेक शॉर्ट ड्रेस को पहन सकती हैं।

डेनिम आउटफिट करें ट्राई

समर में आप आलिया भट्ट के इस डेनिम लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। डेनिम ड्रेस में एक्ट्रेस का लुक कूल लग रहा है।

परफेक्ट फॉर ऑफिस लुक

अगर आप ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस का ये ऑल ब्लैक लुक आपको बॉसी लुक देगा।

आलिया भट्ट का कैजुअल लुक

ग्रीन टॉप के साथ एक्ट्रेस ने डेनिम जींस पेयर किया है। आलिया भट्ट का कैजुअल आउटफिट भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ