नारियल में पानी ज्यादा है या मलाई? ऐसे पता लगाएं


By Farhan Khan28, Feb 2025 04:00 PMjagran.com

नारियल में मलाई या पानी पहचानने की टिप्स

नारियल खरीदते समय क्या आपको भी यह दुविधा होती है कि इसमें पानी ज्यादा होगा या मलाई? अगर हां, तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में जानें।

नारियल पर बने निशान चेक करें

हर नारियल के ऊपरी हिस्से में तीन गोल निशान होते हैं, जिन्हें नारियल की 'आंखें' कहा जाता है। यह देखने में छोटे गड्ढों जैसे होते हैं।

काले और सख्त निशान का मतलब

अगर ये आंखें ज्यादा काली, सख्त और सूखी दिखती हैं, तो समझ लीजिए कि नारियल थोड़ा पुराना है और इसमें मलाई ज्यादा होगी।

हल्के और मुलायम निशान का मतलब

दूसरी ओर, अगर ये हल्की और मुलायम लग रही हैं, तो नारियल में पानी अधिक होने की संभावना है। इससे आप धोखा नहीं खाएंगे।

नारियल कान के पास रखकर हल्का हिलाएं

जब भी आप नारियल खरीदें, उसे अपने कान के पास रखकर हल्का हिलाएं। अगर आपको अंदर से तेज पानी के बहने की आवाज सुनाई देती है, तो समझ जाइए कि नारियल में पानी ज्यादा है।

पानी की हल्की आवाज होती है मलाई का इशारा  

अगर पानी की हल्की या धीमी आवाज आ रही है, तो इसमें मलाई अच्छी मात्रा में हो सकती है। यह नारियल पहचानने की सबसे आसान ट्रिक है।

नारियल का वजन चेक करें

नारियल को हाथ में उठाकर उसका वजन महसूस करें। अगर नारियल हल्का है, तो इसमें पानी ज्यादा होने की संभावना है, क्योंकि मलाई हल्की होती है।

भारी नारियल में होती है मलाई

वहीं, ज्यादा मलाई वाले नारियल का वजन थोड़ा ज्यादा होता है। अगर आप ज्यादा मलाई वाला नारियल चाहते हैं, तो हमेशा भारी नारियल चुनें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com