गोविंदा की लाडली Tina के क्लासी आउटफिट्स


By Akshara Verma28, Feb 2025 01:50 PMjagran.com

Tina के क्लासी आउटफिट्स

गोविंदा की बेटी Tina Ahuja अपने आउटफिट्स और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अगर आप पार्टी और कॉलेज के लिए क्लासी आउटफिट्स की तलाश कर रही हैं, तो Tina Ahuja के लुक्स बेस्ट है।

वेलवेट ड्रेस विद जैकेट

टीना के इस आउटफिट को आप क्लासी हैंडबैग के साथ क्लब पार्टी में कैरी कर सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस लुक देगा।

क्लासी ब्लैक ड्रेस

एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ ड्रेस और शाइनी ब्लेजर को स्टाइल किया है। आप मेसी बन और गोल्डन इयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

क्रॉप टॉप विद डेनिम जैकेट

टीना व्हाइट क्रॉप टॉप, डेनिम जैकेट और पिंक पजामे में स्टाइलिश लग रही है। कॉलेज गर्ल्स हाई पोनी हेयर स्टाइल के साथ लुक को ट्राई कर सकती हैं।

कोर्सेट टॉप

कोर्सेट टॉप के साथ यह शिमरी शर्ट और पेंट को पेंट को आप पार्टी में हॉट और सेसी लुक के लिए पहन सकती हैं। साथ ही, आप डार्क मेकअप करके अपनी पर्सनैलिटी को महफिल में नोटिस करवा सकती हैं।

ब्लेजर लुक

ऑफिस गर्ल्स स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के पिंक ब्लेजर को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, लेदर जींस लुक में चार-चांद लगा देगी।

नूडल स्ट्रैप ड्रेस

बर्थडे या क्लब पार्टी में आप एक्ट्रेस की इस फ्लोरल नूडल स्ट्रैप ड्रेस को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह ड्रेस देखने में खूबसूरत लग रही है

डिजाइनर शॉर्ट ड्रेस

शॉर्ट ड्रेस पर एक्ट्रेस ने बोल्ड रेड लिप्स के साथ हॉट लुक कैरी किया है। पार्टी में गॉर्जियस के साथ-साथ सेसी लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

एक्ट्रेस के क्लासी आउटफिट्स से आप लुक को पार्टी में हाइलाइट कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@tina.ahuja)