यदि आपकी बाजू हैवी है और आप साड़ी के संग खूबसूरत ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ट्रेंडी पफ स्लीव्स डिजाइन। जिनको आप ट्राई करके अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।
माधुरी ने रेड कलर की पोल्का डॉट साड़ी के संग गोल्डन कलर का कंट्रास्ट शार्ट पफ स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है। जो काफी प्रिटी लग रहा है।
कियारा ने हैवी वर्क लहंगे के संग नेटिड पफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है। जिसमें डीवा बला की खूबसूरत लग रही हैं।
शिल्पा शेट्टी का येलो साड़ी के साथ बलून स्टाइल फुल पफ स्लीव्स ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। आप इसे हैवी बाजू पर जरूर ट्राई करें।
आपकी बाजू यदि हैवी हैं तो आप अपने किसी भी ब्लाउज की बाजू पर मैचिंग कलर की नेट से ऐसा फुल स्लीव्स पफ लुक दे सकती हैं। ये काफी शानदार लुक देगा।
कंगना रनौत ने पिंक कलर की कॉटन साड़ी के साथ मैचिंग आगे से टाइट पफ स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया हुआ है। जो काफी रॉयल लग रहा है।
सोनम कपूर का फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ गोल्डन फुल पफ स्लीव्स ब्लाउज ग्लैमरस लुक दे रहा है। आप इसे किसी भी तरह की बाजू पर पहन सकती हैं।
दिव्या खोसला ने पिंक कलर की साड़ी के साथ नेटिड लूज पफ ब्लाउज बनवाया है। जो काफी स्टाइलिश और स्मार्ट लुक दे रहा है।