चेहरे को 1 हफ्ते तक बेसन से धोने के फायदे


By Shradha Upadhyay25, Sep 2024 11:00 PMjagran.com

चेहरे को चमकदार

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ग्लो करे। इसके लिए हम तरह-तरह के स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करते हैं। इसके बावजूद भी कभी-कभी स्किन पर कोई असर नहीं होता है।

कैमिकल युक्त चीजो का ज्यादा यूज

आजकल के समय में स्किन के लिए कैमिकल युक्त चीजों का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। जो कि हमारी स्किन को अच्छा करने के साथ खराब भी कर देती है।

घरेलू चीजें फायदेमंद

वही पहले के लोग घरेलू चीजों पर ज्यादा विश्वास करते थे। जिससे उनकी स्किन पर किसी तरह के साइड इफेक्ट्स नहीं होते थे। ऐसे में आप भी इस ओर ध्यान दे सकते हैं।

बेसन से धोएं चेहरा

अक्सर आपने सुना होगा कुछ लोग अपने फेस पर साबुन या फेश वाश न लगाकर बेसन से मिल धुलते हैं। जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। आज हम आपको इसके फायदे बताएंगे।

नहीं होगी ड्राई स्किन

बस कुछ ही समय में सर्दियों का मौसम शुरू होने जा रहा है। इस मौसम में अधिकतर लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में बेसन में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन को ड्राई होने से रोकते हैं।

स्किन होगी ग्लो

बेसन में मौजूद गुण चेहरे के पोर्स में जमा गंदगी को बाहर करके स्किन को चमकदार बनाते हैं। इससे हमारी स्किन कुछ ही दिनों में ग्लो करने लगती है।

ब्लैकहेड्स और व्हाइटेहड्स होंगे रिमूव

इसके साथ ही बेसन से यदि आप रोजाना मुंह धुलते हैं, तो इससे आपके फेस पर मौजूद ब्लैकहेड्स और व्हाइटेहड्स भी हटने लगते हैं।

दाग धब्बे हल्के होंगे

बेसन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इससे फेस वाश करने पर चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं।