दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लैविन, विटामिन बी12 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह किसी सुपरफूड से कम नहीं है।
आज हम आपको दही से बने कुछ डिशेज के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से वेट लॉस हो सकता है। आइए इन डिशेज के बारे में जानें।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दही चावल एक बेहतरीन ऑप्शन है। दही प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना होता है।
वहीं चावल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है जो आपको एनर्जी देता है। दोनों चीजें मिलकर आपको ओवरईटिंग से बचाती हैं।
दही और ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन वेट लॉस के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। दही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
वहीं, ड्राई फ्रूट्स शरीर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं और डाइजेशन को हेल्दी रखते हैं।
दही की स्मूदी वजन घटाने का एक टेस्टी और पौष्टिक ऑप्शन है। दही में मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।
वहीं स्मूदी में शामिल सेब, केला और अंगूर जैसे फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके चलते तेजी से वेट लॉस होने लगता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com