30 के बाद महिलाएं खाएं ये चीजें, लंबे समय तक रहेंगी सेहतमंद


By Farhan Khan06, Oct 2024 02:00 PMjagran.com

पोषक तत्वों की कमी

बढ़ती उम्र में महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के पीछे कई बार पोषक तत्वों की कमी भी जिम्मेदार होती है।

खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो 30 की उम्र के बाद भी शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।

दूध का सेवन

महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी पूरा करने के लिए लो फैट मिल्क को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हड्डियां मजबूत

इसके सेवन से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का भी खतरा कम रहेगा।

बेरीज जरूर खाएं

अच्छी सेहत के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बेरीज को भी जरूर शामिल करना चाहिए। यह महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाने में मदद करती हैं।

बीन्स का सेवन

प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बीन्स का सेवन करने से आप दिल हेल्दी रहता है। इससे हार्मोन्स भी बैलेंस रहते हैं।

दही खाएं

महिलाओं को अपने खानपान में दही शामिल करना चाहिए। दही खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

अल्सर का खतरा कम

दही के सेवन से अल्सर और वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी कम किया जा सकता है। ऐसे में दही जरूर खाएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com