मम्मी की पुरानी साड़ियों से बनवाएं ऐसे शरारा-गरारा Suit


By Shradha Upadhyay06, Oct 2024 12:06 PMjagran.com

मम्मी की पुरानी साड़ियों का रियूज

यदि आपकी मम्मी की बहुत सारी बेकार पुरानी साड़ियां रखी हुई हैं, तो आप उनका रियूज करके उनसे शरारा गरारा सूट बनवा सकती हैं। इन्हें आप वेडिंग से फेस्टिवल्स हर मौके पर पहन सकती हैं।

सितारों वर्क वाली सिल्क साड़ी

पहले के समय में ऐसी सितारों वर्क वाली सिल्क साड़ियां खूब फैशन में रहती थीं। ऐसे में आप भी इस तरह का हैवी घेर शरारा सूट बनवा सकती हैं। इसकी कुर्ती के फ्रंट लुक पर बॉर्डर काफी सूट कर रहा है।

हैवी वर्क साड़ी

हमारी मम्मियों के पास ऐसी हैवी वर्क वाली साड़ियां खूब होती हैं। इनसे आप डीवा के जैसा गरारा सूट बनवा सकती हैं। इसके संग आप रेडीमेड कंट्रास्ट दुप्पटा पेयर कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी

प्रिंटेड साड़ियों से भी आप टेलर के पास जाकर ऐसा सेम टू सेम शरारा सूट स्टिच करा सकती हैं। इस आप हर मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

साटन गोटा वर्क साड़ी

पुरानी रखी गोटा वर्क साटन साड़ी से आप नूडल स्ट्रैप कुर्ती और बॉटम का व्हाइट फैब्रिक लेकर शानदार शरारा सूट तैयार करवा सकती हैं।

प्रिंटेड बनारसी साड़ी

अपनी मम्मी की किसी बेकार प्रिंटेड बनारसी साड़ी से आप इस तरह का गरारा सूट आसानी से रेडी करा सकती हैं। इसे आप वेडिंग में भी पहन सकती हैं।

प्रिंटेड सिल्क साड़ी

इस तरह की प्रिंटेड सिल्क साड़ियां भी पहले खूब चलती थीं। ऐसे में आप इनसे भी शरारा सूट बनवाकर खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।

मिरर वर्क साड़ी

अभिनेत्री का स्काई ब्लू मिरर वर्क गरारा सूट आप किसी भी शिफॉन साड़ी से तैयार करवा सकती हैं। इसे आप फेस्टिव सीजन में पहनें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ