करवा चौथ पर पहनें काजल अग्रवाल के ट्रेंडी लुक्स


By Akshara Verma04, Oct 2025 05:00 PMjagran.com

काजल अग्रवाल के ट्रेंडी लुक्स

करवा चौथ पर हर महिलाओं को ग्लैमरस और रॉयल लुक कैरी करना काफी पसंद होता है। इस महत्वपूर्ण त्योहार पर लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप बॉलीवूड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के ट्रेंडी आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।

रेड जरी-वर्क सूट

एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप के साथ जरी-वर्क सूट को स्टाइल किया है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा हैं। आप इस सूट को करवा चौथ पर हैवी ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।

रॉयल लहंगा

नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ पर गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए एक्ट्रेस के इस रॉयल लहंगे को पहन सकती हैं। आप मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ इस लहंगे को पहन सकती हैं।

नेट साड़ी

करवा चौथ पर स्टाइलिश दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की इस डिजाइनर और स्टाइलिश नेट साड़ी को पहन सकती हैं। आप डार्क न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल के साथ साड़ी को कैरी करें।

हैवी लहंगा

गोल्डन और ग्रीन कलर का यह लहंगा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। महिलाएं और नई-नवेली दुल्हन करवा चौथ पर क्लासी लुक कैरी करने के लिए इस लहंगे को वियर करें।

व्हाइट और क्रीम आउटफिट

करवा चौथ पर लाल रंग की जगह आप व्हाइट और क्रीम कलर के आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस का यह यूनिक और क्लासी आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

शरारा सूट

करवा चौथ पर डिजाइनर और स्टाइलिश लगने के लिए आप एक्ट्रेस के इस शरारा सूट को ट्राई करें। यह देखने में रॉयल लुक दे रहा है। आप इसे हैवी ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।

करवा चौथ पर स्टाइलिश दिखने के लिए स्टाइल करें काजल अग्रवाल के लुक्स। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva