बालों में दही लगाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari04, Oct 2025 02:34 PMjagran.com

बालों में दही लगाने के फायदे

दही में फैटी एसिड होते हैं जो बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं। हफ्ते में एक या दो बार बालों में दही लगाने से ये सात फायदे मिल सकते हैं।

डैंड्रफ से छुटकारा

दही में लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और हाइड्रेटेड रखते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से खोपड़ी पर जमी हुई रूसी धीरे-धीरे कम होती है।

सूखे बालों में नमी लाएं

दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। यह रूखे, बेजान बालों में नमी भरकर उन्हें मुलायम बनाता है।

बालों को मजबूत बनाएं

दही में प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाकर उन्हें टूटने और झड़ने से बचाते हैं।

बालों का झड़ना कम करें

दही में विटामिन B और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उन्हें झड़ने से रोकते हैं।

बालों में नेचुरल चमक लाएं

नियमित दही मास्क बालों की बनावट को सुधारता है। यह बालों को सिल्की और चमकदार बनाकर उन्हें स्वस्थ दिखाता है।

स्कैल्प की खुजली करें कम

दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह स्कैल्प की सूजन और खुजली को कम करता है, जिससे आराम मिलता है।

बालों की लंबाई बढ़ाएं

दही के नियमित उपयोग से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। नमी, पोषण और प्रोटीन मिलने से बाल तेजी से स्वस्थ और लंबा होते हैं।

बालों में दही लगाने से ये फायदे मिलेंगे। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva