बॉलीवुड की मशहूर डीवाज हमेशा अपने ग्लैमर और लुक्स से सबका दिल जीत लेती हैं। आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी तक सबकुछ टिप-टॉप होता है। आज हम आपके लिए आलिया भट्ट की कुछ बेहद खूबसूरत और ट्रेंडिंग झुमका आइडियाज लेकर आए हैं, जो हर आउटफिट को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करेंगे।
तीन लेयर वाला झुमका लहंगे, साड़ी और सूट के साथ खूब जंचता है। इसे पहनकर आप बालों में जूड़ा बना सकती हैं, जो पूरे लुक को रॉयल टच देगा।
किसी भी फंक्शन या पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ये कलर कॉम्बिनेशन बेहद यूनिक और स्टाइलिश लगता है। इसे चोकर नेकलेस के साथ पेयर करें, जिससे यह और भी सुंदर दिखेगा।
साड़ी चाहे सिंपल हो या डिजाइनर, यह झुमका हर तरह से मेल खाता है। इसे आप ऑफिस में सिंपल साड़ी के साथ या किसी खास मौके पर पहन सकती हैं।
साड़ी और सूट के साथ सिंपल लुक के लिए यह झुमका बेहतरीन है। इसे बड़े टॉप्स या लो बन हेयरस्टाइल के साथ पेयर करें, जो आपको एक क्लासी लुक देगा।
आलिया भट्ट ने अपनी ग्लैमरस सिल्वर साड़ी के साथ इस तरह के झुमके पहने हैं। इसे आप किसी पार्टी या फंक्शन में अपनी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं। यह यंग गर्ल्स से लेकर महिलाओं तक सब पर खूब जंचेगा।
यह झुमका विभिन्न रंगों के मोतियों और डिजाइन से बना होता है, जो हर तरह के ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ शानदार लगता है। इसे हल्दी, मेहंदी या कॉकटेल पार्टी में पहनें और अपने लुक को स्पेशल बनाएं।
इन बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस झुमकों को अपने आउटफिट्स के साथ पहनें और दिखें आलिया भट्ट जितनी स्टाइलिश। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।