टीवी की शानदार एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने फैशन से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस अपने आउटफिट के साथ कमाल के इयररिंग्स कैरी करती हैं। चलिए आज हम आपको उनके इयररिंग्स कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें कैरी करके आप भी खूबसूरत बन सकती हैं।
एक्ट्रेस के कुंदन वर्क झुमके काफी सुंदर लग रहे हैं। इस तरह के इयररिंग्स देसी लुक्स पर एकदम परफेक्ट लगते हैं।
अगर आप अपनी ड्रेस के लिए कुछ स्टाइलिश और डिफरेंट इयररिंग्स चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह टी शेप स्टोन वर्क इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
ऑक्सिडाइज इयररिंग्स हर आउटफिट के साथ खूब जचते हैं। आप भी इस तरह की इयररिंग्स को सूट या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
आप सिंपल सूट के साथ हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो इस तरह के गोल्डन हैवी इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने सूट के साथ गोल्डन कलर के ग्रीन बीड्स चांद बाली वाले झुमके पहने हैं, जिसमें वह चार चांद लग रही हैं। आप भी इस तरह के कलेक्शन को कॉपी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ने अपने वेस्टर्न लुक को कंप्लीट करने के लिए बिग हार्ट शेप के गोल्डन इयररिंग्स कैरी किए हैं। ऐसे इयररिंग्स पेयर करके आप भी ग्लैमरस नजर आ सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@surbhijyoti)