बर्थ-डे पार्टी में कैरी करें Aditi Bhatia की ये ब्यूटीफुल ड्रेसेज


By Priyam Kumari14, Dec 2024 04:17 PMjagran.com

अदिति भाटिया की ब्यूटीफुल ड्रेसेज

टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया अपने हॉट लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ ब्यूटीफुल ड्रेस दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप बर्थ-डे पार्टी के लिए आइडिया ले सकती हैं।  

कट-आउट ड्रेस

दोस्त की पार्टी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ऑफ व्हाइट कट-आउट शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस पहनकर आप पार्टी में लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

ऑफ शोल्डर फ्रॉक

एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर फ्रॉक स्टाइल ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस बर्थ-डे पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं।

व्हाइट शॉर्ट ड्रेस

पार्टी के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जो उनको काफी हॉट दिखने में मदद कर रही है।

स्कर्ट विद टॉप

एक्ट्रेस येलो कलर की स्लिट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप में बेहद कातिलाना लग रही हैं। उनके इस लुक को रिक्रिएट करके आप भी सेसी लग सकती हैं।

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस

ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक पहनना काफी पसंद होता है। वहीं, हर पार्टी-फंक्शन के लिए भी वह ब्लैक आउटफिट ही चुनती हैं। आप भी हैं ब्लैक लवर, तो एक्ट्रेस की तरह ब्लैक शॉर्ट ड्रेस वियर कर सकती हैं।

थाई-हाई स्लिट ड्रेस

आजकल थाई-हाई स्लिट कट वाली ड्रेस काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी ऐसी ड्रेस पहनना चाहती हैं, तो अदिति के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aditi_bhatia4)