लंबे और घने बालों के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। जिसके लिए तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर लेते हैं। आज हमारे इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी स्मूदी के बारे में बताएंगे, जो नेचुरल तरीके से बालों को हेल्दी बनाएंगे और साथ ही टेस्ट में भी स्वादिष्ट होंगे।
केले में पोटेशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, यह बालों को जड़ से मजबूत करते हैं और नेचुरली शाइनी भी बनाती है। एक गिलास दूध में केला, शहद और थोड़ी सी बर्फ डालकर टेस्टी सी स्मूदी बनाएं। इसे सुबह नाश्ते में पिएं।
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों को डैमेज से बचाता है। इन फलों को दही और ओट्स के साथ ब्लेंड करके स्मूदी बनाएं। यह बालों को स्ट्रांग और शाइनी बनाता तो है साथ ही यह स्किन की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
पपीते में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। इसे नारियल पानी के साथ ब्लेंड करके पीने से बाल स्मूथ होते हैं और ड्राईनेस को कम करता है।
पालक में आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो स्कैल्प को पोषण देता है। इसे केले और बादाम के साथ दूध में ब्लेंड करें। इसे रोजाना पीने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल जड़ से मजबूत होते हैं।
गर्मियों में सबका फेवरेट फ्रूट को आप सर्दियों में भी ट्राई कर सकते हैं। आम में बायोटिन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बालों को पोषण देता है और स्ट्रांग बनाता है। इसे दही और थोड़े से शहद के साथ मिक्स करें। बालों को स्वस्थ बनाने के साथ ये स्मूदी आपकी त्वचा के लिए भी बेहतरीन है।
इन स्मूदी को सुबह नाश्ते में या वर्कआउट के बाद पीना सबसे ज्यादा अच्छा है। यह न सिर्फ आपके बालों को पोषण देंगे, बल्कि पूरे शरीर को एनर्जी से भर देंगे।
खूबसूरत और लंबे बालों के लिए आप भी इन स्मूदी का सेवन करें। इस तरह की और खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।