साड़ी और लहंगे के लुक में चार चांद लगाने वाले ब्लाउज की डिजाइन अट्रैक्टिव होनी चाहिए। आज हम आपको ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
अगर आपके बाजू हैवी हैं और आप ऐसे ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं जो उन्हें पतला दिखाए, तो आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं।
कन्नड़ फिल्म की फेमस एक्ट्रेस अदिति प्रभुदेवा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अदिति प्रभुदेवा का हर लुक काफी ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश होता है।
हैवी बाजू पर ¾ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन खूब जंचेंगे। आप अदिति प्रभुदेवा के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
पल स्लीव्स का फैशन एक बार फिर मार्केट में आ गया है। आप भी इस तरह के पल स्लीव्स ब्लाउज को पहन सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो आप अदिति प्रभुदेवा की तरह ही वर्क बैलून स्लीव्स को स्टाइल कर सकती हैं।
अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देने के लिए आप अदिति प्रभुदेवा के इस डाउन शोल्डर ब्लाउज को कॉपी कर सकती हैं।
अदिति प्रभुदेवा का ये लुक भी काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। बॉर्डर वर्क ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देगा।