90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर और हॉट एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपनी हॉटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। रवीना टंडन ने कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।
पार्टी लुक हो या फिर फेस्टिवल लुक रवीना टंडन का हर लुक काफी स्टाइलिश होता है। आज हम आपको एक्ट्रेस के बॉसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप 40 प्लस हैं और ऑफिस जाती हैं तो आप रवीना टंडन के इन लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस के ये आउटफिट आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगे।
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक आउटफिट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।
अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप रवीना टंडन की तरह ही वेलवेट आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।
आप रवीना टंडन की तरह ही जंप सूट भी कैरी कर सकती हैं। ब्लैक चैक जंप सूट में एक्ट्रेस का लुक काफी ज्यादा हॉट लग रहा है।
अगर आप शर्ट कैरी करना पसंद करती हैं तो आप रवीना टंडन के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने शर्ट के साथ ट्राउजर पेयर किया है, जो शानदार लग रहा है।
आप शर्ट को डिफरेंट तरह से भी स्टाइल कर सकती हैं। रवीना टंडन ने शर्ट को हाई थाई स्लिट स्कर्ट के साथ पेयर किया है।