पलक तिवारी श्वेता तिवारी की लाड़ली बेटी हैं, जो अबतक कई म्यूजिक वीडियो और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
इसके साथ ही पलक फैशन क्वीन भी हैं। जिनका ड्रेसिंग सेंस बेहद कातिलाना होता है। डीवा अपने हर ऑउटफिट में कहर ढाती हैं।
आज हम अभिनेत्री के वार्डरोब से उनकी हॉट ड्रेसेस पर एक नजर डालते हैं। जिनको यंग गर्ल्स पार्टीज में स्टाइल करके बोल्ड दिख सकती हैं।
डीवा रेड कलर की हाल्टर नेक रेड ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं। ऐसी ड्रेसेस पार्टीज के लिए बेस्ट रहती हैं।
अभिनेत्री ब्राउन कलर के बॉडीकॉन गाउन में अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप टच दिया जा सकता है।
पलक तिवारी का शिमरी हाई स्लिट गाउन पार्टी के लिए बेस्ट है। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इसके साथ ग्लॉसी मेकअप किया गया है।
यंग गर्ल्स डीवा के जैसी चेक प्रिंट स्कर्ट टॉप में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस लुक में आपकी सहेलियां आपको देख जल उठेंगी।
अभिनेत्री की फ्लेयर डेनिम जींस विद क्रॉप टॉप सेट लुक हॉट लग रहा है। इसके साथ हाफ कर्ल हेयर एचडी मेकअप बेस्ट रहेगा।