प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का खास पल होता है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए गोद भराई की रस्म निभाई जाती है, जिसे बेबी शॉवर भी कहते हैं।
इस फंक्शन के लिए महिलाएं काफी एक्साइटेड होती है। साथ ही, वह इस दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं।
जब साड़ी के साथ सही हेयरस्टाइल बनाने की बात आती है, तो महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं। अगर अपनी गोद भराई में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स को जरूर कॉपी करें।
गोद भराई के दिन खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए हाफ अप हाफ डाउन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह साड़ी पर खूब जचती है।
अगर आप सिल्क साड़ी पहन रही हैं, तो ऐसे फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल बनाएं। यह आपको गॉर्जियस लुक देगा।
साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मेसी बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह आपके लुक को डिफरेंट बना देगा।
अगर आप गोद भराई पर बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो बालों को वेवी बना सकती हैं। ऐसे हेयरस्टाइल बॉलीवुड हसीनाएं भी बनाना पसंद करती हैं।
पोनीटेल हेयरस्टाइल साड़ी लुक को शानदार बनाने के लिए बेहतरीन है। इसे बनाकर बालों को अट्रैक्टिव बनाएं।
गोद भराई पर साड़ी के साथ इन हेयरस्टाइल को ट्राई करके खूबसूरत नजर आएंगी। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram