आंतें हमारे भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती हैं, जिसकी साफ-सफाई को नजरअंदाज करने से बीमारियां हमें जकड़ लेती है। वहीं, आंतों को हेल्दी बनाए रखने में आदतें भी अहम रोल अदा करता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करने से आपकी आंतें लंबे समय तक हेल्दी रहेंगी। आइए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आंतों को रखने का सबसे बड़ा मूल मंत्र यही है कि अपनी डाइट में फाइबर वाले फूड्स शामिल करें। इससे पाचन तंत्र शानदार तरीके से काम करता है।
नियमित रूप से पूरी नींद लेने से आंत में मौजूद डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे बैक्टीरियां बेहतर तरीके से काम करते हैं। रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी होगी, बल्कि आपकी आंतें भी हेल्दी रहेंगी क्योंकि इससे बुरे बैक्टीरियों का खात्मा होता है।
जब भी खाना खाएं, तो चबा-चबा कर ही खाएं। इससे एंजाइमों को भोजन को पचाने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और आंतों में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होती।
फर्मेंटेड फूड्स आंतों की सफाई करने का काम करते हैं। आपको रोजाना इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। फर्मेंटेड फूड्स में दही, अचार और मट्ठा आदि शामिल है।
आंतें लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है कि स्ट्रेस कम से कम लेने की कोशिश करें। ज्यादा स्ट्रेस लेने से आंतें अनहेल्दी होने लगती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com