टोयोटा ने अपनी अर्बन क्रूजर एसयूवी कार को सितंबर 2020 में लॉन्च किया था। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अब मार्केट में उपलब्ध नहीं होगी।
इसके संकेत यहां से मिलते हैं कि कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट से इसका नाम हटा दिया है।
इसके अतिरिक्त टोयोटा कंपनी ने इसकी बुकिंग भी बंद कर दी है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी को फैमिली कार के रूप में जाना जाता है। यह 5-सीटर सब फोर मीटर एसयूवी है।
टोयोट अर्बन क्रूजर को भारत में 8.40 से 11.30 लाख के एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया था।
बाद में इसकी कीमत बढ़ाकर 9.20 लाख रूपये एक्स शोरूम प्राइज कर दिया गया था।