कन्याकुमारी में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें


By Farhan Khan01, Jun 2024 05:10 PMjagran.com

कन्याकुमारी

इंडियन मेन लैंड के सबसे दक्षिणी छोर पर बसा छोटा सा शहर कन्याकुमारी, जिसे अंग्रेजी में केप कोमोरिन भी कहते हैं।

कन्याकुमारी में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन

ये जगह सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। ऐसे में आज हम आपको कन्याकुमार में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे।  

विवेकानंद रॉक मेमोरियल

ये कन्याकुमारी का टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां स्वामी विवेकानंद ने साल 1892 में यहां ध्यान किया था।

मेडिटेशन हॉल  

उनकी याद में साल 1970 में रॉक मेमोरियल तैयार किया गया। इसके अंदर एक मेडिटेशन हॉल है जिसे  ध्यान मंडपम कहा जाता है।

तिरुवल्लुवर की मूर्ति

विवेकानंद रॉक मेमोरियल के पास ही तिरुवल्लुवर की विशाल मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 41 मीटर है, जो मशहूर तमिल कवि और संत थे।

त्रिवेणी संगम

त्रिवेणी संगम को इस नाम से इसलिए पुकारा जाता है, क्योंकि यहां पर पर 3 समंदर एक साथ आकर मिलते हैं।

लहरों का लुत्फ उठाएं

जिसमें बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर शामिल हैं। यहां आप कन्याकुमारी बीच पर लहरों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

गांधी मंडपम

त्रिवेणी संगम के पास गांधी मंडपम है जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अस्थि कलश रखा हुआ है। यहां आप सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

अगर आप भी कन्याकुमारी घूमने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों को विजिट कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com