साउथ फिल्मों का दीवाना हर कोई है। आज हम आपको साउथ की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो साल 2023 में फ्लॉप रही।
हाई बजट की फिल्म आदि पुरुष ने पहले दिन तो कमाई की लेकिन फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई।
उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म ब्रो भी इस साल फ्लॉप रही। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने महज 97 करोड़ की कमाई की थी।
कन्नड़ फिल्म कब्जा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई।
कंगना रनौट की फिल्म चंद्रमुखी 2 भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। ये फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी और 53 करोड़ कमा पाई।
मल्यालम फिल्म किंग ऑफ कोठा भी लाख कोशिशों के बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म में सलमान दुलकर ने मेन किरदार निभाया।
चिरंजीवी, तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म भोला शंकर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म को लोगों ने पसंद नहीं किया।
रवि तेजा की फिल्म टाइगर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।