पहली बार में ही ऑनस्क्रीन इन जोड़ियों ने बटोरा प्यार


By Akanksha Jain23, Dec 2023 04:18 PMjagran.com

बॉलीवुड की जोड़ियां

आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने पहली बार स्क्रीन शेयर की और जनता का बहुत प्यार पाया।

अमिताभ-रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा ने साल 1976 में साथ में पहली फिल्म दो अंजाने की थी। इस फिल्म से ही दोनों को बहुत पसंद किया गया था।

शाहिद-करीना

शाहिद कपूर और करीना कपूर ने फिल्म फिदा में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

शाहरुख-दीपिका

दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान ने फिल्म ओम शांति ओम में पहली बार साथ में काम किया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ की।

शाहरुख-काजोल

फिल्म बाजीगर में शाह रुख खान और काजोल ने पहली बार साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया।

आदित्य-श्रद्धा

फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने साथ में काम किया था। फिल्म के साथ साथ दोनों की जोड़ी भी लोगों को पसंद आई।

सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में साथ में काम किया था। इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

सलमान-ऐश्वर्या

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी भी लोगों को बहुत पसंद थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ