भारत में इन दिनों सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर और यू ट्यूबर काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही कुछ इंडियन यू ट्यूबर फेमस होने के साथ हैंडसम भी दिखते हैं।
कैरी मिनाटी पॉपुलर भारतीय यू ट्यूबर हैं। जिनके यू ट्यूब पर करीब 43 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इनका असली नाम अजय नागर है।
महेश केशवाला उर्फ ठगेश सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इसके साथ ही महेश हंसाने के साथ अपने हैंडसम लुक से दर्शकों को इंप्रेस भी करते हैं।
फेमस और हैंडसम यू ट्यूबर्स की लिस्ट में हर्ष बेनीवाल का नाम भी आता है। हर्ष को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके अभिषेक मल्हान को लोग 'फुकरा इंसान' के नाम से भी जानते हैं। अभिषेक काफी लड़कियों के क्रश भी हैं।
आशीष चंचलानी भी फेमस और हैंडसम यू ट्यूबर की लिस्ट में शामिल हैं। आशीष के यू ट्यूब पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
अमित भड़ाना भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी फेमस हैं। अमित अपने चैनल पर कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं।