गणेशोत्सव में हर दिन चमकेंगी, पहनें सुरभि चंदना से कलरफुल Suit


By Shradha Upadhyay14, Sep 2024 12:20 AMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना

सुरभि चंदना टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं, जिन्होंने टीवी की नागिन, इश्कबाज और कुबूल है जैसे शोज से अपनी खास पहचान बनाई।

सुरभि स्टाइलिश फैशन सेंस

अभिनेत्री का फैशन सेंस बेहद स्टाइलिश होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न सुरभि हर लुक में खूबसूरत दिखती हैं। उनकी हर पोस्ट आते ही वायरल हो जाती है।

सुरभि चंदना सलवार-सूट

आज हम आपको फैशन क्वीन सुरभि के कलरफुल सलवार-सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप गणेशोत्सव के मौके पर पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।

येलो पेप्लम सूट

आजकल पेप्लम सूट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। एक्ट्रेस ने हाल में गणेश चतुर्थी के मौके पर सिल्क सूट में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया था। 6 पर्पल अनारकली सूट

पर्पल अनारकली सूट

इस गणेश उत्सव के दौरान आप सुरभि के जैसा पर्पल कलर का अनारकली सूट पहन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

व्हाइट कॉटन सूट

अभिनेत्री व्हाइट कलर के प्रिंटेड कॉटन शरारा सूट में खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उनकी ऑफ शोल्डर कुर्ती बेस्ट है।

साटन पिंक सूट

सुरभि चंदना की पिंक साटन कुर्ती येलो शरारा सूट शानदार लुक दे रहा है। आप इसे भी गणेश उत्सव में कैरी कर सकती हैं।

वेलवेट प्लाजो सूट

आप भी डीवा की तरह मरून कलर का वर्क वाला वेलवेट प्लाजो सूट स्टाइल करके खुद को सुंदर बना सकती हैं। गणेश पूजा में ये परफेक्ट लुक देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ