Sreeleela के टॉप एथनिक लुक्स


By Akshara Verma09, Jul 2025 11:30 AMjagran.com

Sreeleela के एथनिक लुक्स

साउथ की एक्ट्रेस Sreeleela अपनी फिगर और आउटफिट्स को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। महिलाओं के साथ यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इस क्लासी और सेसी एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

शिमरी साड़ी

एक्ट्रेस इस शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, एक्ट्रेस का ब्लाउज काफी एलिगेंट लुक दे रहा है। आप इसे फेयरवेल पार्टी में गॉर्जियस दिखने के लिए पहन सकती हैं।

प्लाजो ड्रेस

यंग गर्ल्स एक्ट्रेस के इस प्लाजो सूट को बोल्ड मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ इसे स्टाइल किया है।

श्रग ड्रेस

डिजाइनर ब्लाउज और फ्लोरल लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने क्लासी लुक के लिए श्रग स्टाइल किया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इसे रिसेप्शन पार्टी में कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

ऑरेंज साड़ी

स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने ऑरेंज प्रिंटेड साड़ी को स्टाइल किया है, जो बेहद एलिगेंट लुक दे रहा है। यंग साड़ी को अट्रैक्टिव दिखने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

रेडी टू वियर साड़ी

एक्ट्रेस की यह रेडी टू वियर ब्लैक साड़ी यंग गर्ल्स के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे मेसी बन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह महफिल में आपको हाइलाइट करेगा।

मल्टीकलर साड़ी

लड़कियां स्लिम फिगर फ्लॉन्ट करने के लिए एक्ट्रेस की इस साड़ी को पहन सकती हैं। लुक में चार चांद लगाने के लिए आप साड़ी संग बैकलेस ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।

मिरर वर्क प्लाजो सूट

हल्दी फंक्शन में ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक के लिए एक्ट्रेस का यह मिरर वर्क प्लाजो सूट एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे लाइट कर्ल्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

पार्टी और फंक्शन में हॉट और गॉर्जियस लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इन एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sreeleela14)