टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर सेलेब्स ने काफी कम उम्र में अपनी जान गवाई। आइए जानते हैं उन 7 सेलेब्स के बारे में।
इंडस्ट्री का फेमस और पॉपुलर एक्टर विभु राघव का निधन 2 जून 2025 को हुआ। एक्टर ने कोलन कैंसर के कारण 37 साल की उम्र में अपनी जान गवाई।
टीवी और फिल्मी दुनिया के महान कलाकार मुकुल देव का निधन 54 साल की उम्र में हुआ था। एक्टर की मृत्यु 23 मई 2025 को हुई, जिसने सभी को चौंका दिया।
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2021 में हुआ, जिसने पूरी फिल्मी और टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।
पॉपुलर टीवी शो 'अली बाबा' की एक्ट्रेस तुनीश शर्मा का निधन 20 साल की उम्र में हुआ था।
टेलीविजन एक्टर नितिन चौहान की 2024 में मृत्यु हुई थी। उन्होंने 35 साल की उम्र में कई तरह की ऊंचाइयां हासिल की थी।
फेमस टीवी सीरियल बालिका वधु की एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता। लेकिन, एक्ट्रेस की 24 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।
फिल्म इंडस्ट्री का एक्टर कुशल पंजाबी का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। एक्टर काफी ज्यादा डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
इन सेलेब्स की कम उम्र में मृत्यु हुई थी। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram