टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनेरी वजानी कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी 7 बेहतरीन शोज पर।
अनेरी वजानी का फेमस शो निशा और उसके कजन्स साल 2014 में आया था। इसमें उन्होंने निशा कबीर कुमार की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अनेरी के बेहतरीन टीवी शोज में से एक बेहद भी है, जिसमें वह सांझ माथुर के रोल में नजर आईं। बता दें कि यह साल 2016 में आया था।
पवित्र भाग्य एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरियल है, जिसका निर्देशन एकता कपूर ने किया। यह कलर्स टीवी के फेमस शोज में से एक है।
टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा में अनेरी वजानी अनुज कपाड़िया की बहन मालविका के किरदार में नजर आईं। उनकी शानदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया।
साल 2024 में आई बाघिन शो में अनेरी वजानी ने खुशी मिश्रा, इकबाल आजाद और अंश के साथ लीड रोल में दिखाई दीं। इसमें उन्होंने गौरी उर्फ बाघिन के किरदार से दर्शकों का दिल जीता।
2018 की सिलसिला बदलते रिश्तों का एक ड्रामा टीवी शो है, जिसमें शक्ति अरोड़ा, अदिति शर्मा, अनेरी वजानी और दृष्टि धामी मुख्य रोल में हैं।
अनेरी का फेमस शो क्रेजी स्टूपिड इश्क साल 2013 में आया। इसमें उन्होंने शनाया खान को रोल करके फैंस के दिलों में जगह बनाई।
अनेरी वजानी की और टीवी शोज के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb