माहौल में जान डालने के लिए बजाएं Honey Singh के 7 बेस्ट गाने


By Akshara Verma15, Mar 2025 11:15 AMjagran.com

Yo Yo Honey Singh के बेस्ट गाने

हनी सिंह, जिन्हें Yo Yo Honey Singh के नाम से जाना जाता है। सिंगर ने अपने धमाकेदार गानों से हर किसी का दिल जीत लिया है। लोग आज भी इन गानों को पार्टीज में चलाना पसंद करते हैं। अगर आप भी माहौल में जान डालना चाहते हैं, तो हनी सिंह के यह 7 गाने बहुत बेहतरीन हैं।

Angreji Beat

इस गाने में हनी सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला था। गाने की बीट्स और बोल लोगों को दोनों ही इतने जबरदस्त लगे कि वह सुनते ही झूमने लगते हैं। आप हर पार्टी में इस गाने को बजा सकते हैं।

Dope Shope

‘Dope Shope’ हनी सिंह का एक और हिट ट्रैक है। इसका हुक स्टाइल और मस्ती से भरे बोल किसी भी माहौल को मजेदार बना देते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर इस गाने पर डांस करना मानो एक ट्रेडिशन बन चुका है।

Lungi Dance

हनी सिंह के इस ‘Lungi Dance’ गाने ने बॉलीवुड में एक नई धूम मचाई। आज भी इस गाने को सुनते ही लोग अपनी लुंगी पहनकर डांस करने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह गाना सभी को बेहद पसंद आता है।

Desi Kalakaar

‘Desi Kalakaar’ हनी सिंह का यह गाना रोमांस और मस्ती का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसके म्यूजिक वीडियो और हनी सिंह की आवाज ने इस गाने को खास बना दिया। जब भी यह गाना बजे, तो लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती है।

High Heels

‘High Heels’ गाना खासतौर से महिलाओं के बीच काफी फेमस है। बीट और हनी सिंह का रैप इस गाने को पार्टी का हिट बनाता है। इसे सुनते ही लोग डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं।

Paisa Paisa

पैसा पैसा गाने में हनी सिंह की जो हॉट और एनर्जेटिक आवाज है, वह किसी भी पार्टी में चार-चांद लगा सकते है। यह गाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Party All Night

यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसता है। ‘Party All Night’ एक ऐसा गाना है जिसे सुनकर रात भर पार्टी करने का मन करता है। हनी सिंह का यह गाना आपको पुरी रात नाचने और मस्ती करने की ताकत देगा।

हनी सिंह के गाने न केवल मस्ती और जोश से भरपूर होते हैं, बल्कि उनके हर गाने पार्टी के माहौल को खास बना देते हैं। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram and imdb