छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक सभी बॉलीवुड स्टार्स होली के जश्न में डूबे नजर आएं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके अपने होली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। आइए एक नजर डालते हैं सेलेब्स की होली की फोटोज पर।
कार्तिक आर्यन ने अपने परिवार के साथ होली मनाई। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एकदम रफ लुक में होली की फोटो शेयर कीं।
अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ रंग में रंगी नजर आईं। साथ ही, दोनों कपल अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जमकर डांस करते दिखाई दिए।
कटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल और पूरे ससुराल वालों के साथ होली मनाई। एक्ट्रेस ने रंगों की मस्ती की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।
सोनाक्षी सिन्हा भी होली के रंग में डूबी नजर आईं। उन्होंने चेहरे पर गुलाल लगाया है खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB 29 के सेट से होली की झलक शेयर की हैं। फोटो में सभी गुलाल लगाए दिखाई दे रहे हैं।
टीवी की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी अपने परिवार के साथ होली मनाई। उन्होंने अपने खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपने झलक दिखाई।
इस साल वरुण धवन होली फिल्म की शूटिंग के बीच मनीष पॉल के साथ होली मनाई। मनीष और वरुण दोनों ही रंगों की मस्ती में झूमते हुई नजर आए।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram