सिंधु नदी तिब्बत से निकलती है और भारत से होकर पाकिस्तान से गुजरती है। इसकी लंबाई 2900 किमी है।
गंगोत्री से पहले गोमुख पर्वत के गोमुख से निकलकर उत्तर भारत में बहती हुई गंगा बंगाल की खाड़ी में समा जाती है। इसकी लंबाई 2525 किमी है।
यमुना यमुनोत्री, बन्दरपूँछ चोटी से निकलकर यमुना प्रयागराज में गंगा से मिल जाती है। इसकी लंबाई 1376 किमी है।
रेवा नदी के नाम से मशहूर नर्मदा नदी अमरकंटक से निकलकर गुजरात होते हुए अरब सागर में मिल जाती है। इसकी लंबाई 1312 किमी है।
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत के दक्षिण मानसरोवर से निकलकर बंगाल की खाड़ी में समा जाती है। इसकी कुल लंबाई 2900 किमी है।
गोदावरी नदी की उत्पत्ति त्रयंब पहाड़ी से हुई है, यह बाद में बंगाल की खाड़ी में समा जाती है। इस कुल लंबाई 1465 किमी है।
कृष्णा नदी का उद्गम महाबलेश्वर से होता है और यह नदी अंत में बंगाल की खाड़ी में समाहित हो जाती है। इसकी कुल लंबाई 1400 किमी है।