प्याज भारत की हर रसोई का जाना पहचाना सदस्य है, लेकिन प्याज काटने से हर कोई भागता हुआ नजर आता है।
क्योंकि प्याज काटने पर आंखों से आंसू निकलना आम बात है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, कि प्याज काटने से आंखों से आंसू क्यों निकलने लगते हैं।
प्याज में एक किस्म का रसायन पाया जाता है, इसे साइन प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड कहा जाता है।
यह रसायन हमारी आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित कर देता है। जिससे आंसू बहने लगते हैं।
प्याज में कुछ एंजाइम पाए जाते हैं, जो कि साइन प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड को बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।
जब हम प्याज काटते हैं, तो लेक्राइमेटी-फैक्टर रिलीज होता है, हवा के जरिए इसका आंखों से संपर्क होता है और आंसू बहने लगते हैं।