बॉलीवुड के हॉट एक्टर Shahid की 7 बॉसी फिल्में


By Akshara Verma28, Feb 2025 11:39 AMjagran.com

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय की 7 फिल्में

बॉलीवुड के हॉट और चॉकलेटी बॉय के नाम से फेमस Shahid Kapoor अपनी कई फिल्मों को लेकर लोगों के दिलों में बसते है। आइए जानते हैं, एक्टर की 7 फिल्मों के बारे में।

‘देवा मूवी’

2025 में आई यह एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्म में एक्टर ने इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। साथ ही, पूजा हेगड़े ने एक्टर के साथ जबरदस्त एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था।

‘हैदर मूवी’

शाहिद कपूर की इस फिल्म में थ्रिलर और क्राइम को बड़ी खूबसूरती के साथ दिखाया था। फिल्म को IMDb पर 10 में से करीब 8 रेटिंग मिली थी। फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।

‘ब्लडी डैडी मूवी’

2023 की यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म में एक्टर ने ऐसे पिता की भूमिका निभाई है, जिसमें अपने बेटे को बचाने के लिए पिता किसी भी हद तक के क्राइम कर सकता हैं।

‘कबीर सिंह मूवी’

फिल्म में एक्टर ने कियारा आडवाणी के साथ मिलकर जबरदस्त एक्टिंग करी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 2019 की यह फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर है। आप Netflix पर देख सकते हैं।

‘पद्मावत मूवी’

शाहिद कपूर ने 2018 में आई यह पद्मावत फिल्म में शानदार एक्टिंग की। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अदिति राव हैदरी और जिम सर्भ ने एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी थी।

‘उड़ता पंजाब मूवी’

करीना कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और शाहिद कपूर की यह क्राइम और एक्शन से भरी फिल्म में एक्टर की पर्सनैलिटी एकदम बॉसी दिखी। आप फिल्म को Netflix पर दोबारा देख सकते हैं।

‘कमीने मूवी’

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में एक्टर की बॉडी पर स्टाइल ने लोगों को काफी अट्रैक्ट किया। साथ ही, फिल्म में एक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ जबरदस्त एक्टिंग से IMDb पर करीब 7.4 रेटिंग हासिल करी।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:imdb