Baalveer फेम देव जोशी की शादी की खूबसूरत तस्वीरें, देखें


By Priyam Kumari27, Feb 2025 01:01 PMjagran.com

बालवीर फेम देव जोशी की शादी

टीवी एक्टर देव जोशी, जिन्हें पॉपुलर शो बालवीर के लिए जाना जाता है। उन्होंने नेपाल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आरती से शादी रचा ली है।

देव जोशी ने आरती संग लिए सात फेरे

शादी के बाद देव जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करके ये खुशखबरी सबके साथ बांटी हैं। आपको बता दें कि कपल ने 25 फरवरी को सात फेरे लेकर नए रिश्ते की।

कैप्शन में लिखा कुछ खास

एक्टर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अहं त्वदस्मि मदसि त्वम् ! में तुझसे और तू मुझसे। 25/02/25 वो दिन, जो हमेशा याद रहेगा।

कपल के डिजाइनर आउटफिट

इस फोटो में दोनों कपल शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं। देव की आउटफिट की बात करें, तो क्रीम कलर की कढ़ाई वर्क वाली शेरवानी पहनी है। वहीं, आरती ने रेड-गोल्डन कलर का लहंगा कैरी किया है।

देव की प्री-वेडिंग फंक्शन फोटोज

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी की तस्वीरों से पहले देव ने प्री-वेडिंग फंक्शन की भी फैंस के साथ शेयर की थी। आइए एक नजर डालते हैं।

बालवीर का हल्दी फंक्शन

शादी से पहले हल्दी फंक्शन की इन तस्वीरों में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे है। साथ ही, कपल के चेहरे पर हल्दी लगी भी दिखाई दे रही है।

बालवीर का मेहंदी फंक्शन

एक्टर मेहंदी सेरेमनी में अपनी दुल्हनिया के संग बहुत ही कमाल लग रहे हैं। इस फोटो में आरती देव के नाम की मेहंदी लगाए हुए दिखाई दे रही हैं।

देव जोशी की इंगेजमेंट

बता दें कि देवी जोशी ने परिवार की मौजूदगी में अपनी पार्टनर से 19 जनवरी को सगाई की थी।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@devjoshi28)