टीवी के चैनल से ज्यादा आजकल लोग OTT पर आने वाली मूवी और वेब सीरीज देखना पसंद करते है। आइए जानते हैं फरवरी के आखिरी हफ्ते में कौन-कौन सी वेब सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं।
आश्रम सीजन के पहले पार्ट ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। बॉबी देओल की यह वेब सीरीज अपने तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट के साथ 28 फरवरी को लौट रही है, जिनका लोगों को काफी इंतजार है।
यह थ्रिलर वेब सीरीज अपने सीजन 2 को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिससे लोग इसके दीवाने बन गए है। आप 28 फरवरी को यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह साउथ सिनेमा की रोमांटिक वेब सीरीज में से एक है। अगर आप इस वेब सीरीज को देखना चाहते है, तो यह 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
यह साउथ सिनेमा की धूम मचाने वाली मूवी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ने पर्दे पर आते ही पूरे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब आप फिल्म को जल्द ही जी 5 पर देख सकते हैं।
क्राइम और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे जैसे कई बड़े बड़े सेलेब्स ने काम किया है।
27 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस वेब सीरीज को आप देख सकते हैं। वेब सीरीज में 5 जिद्दी लड़कियों के जोश और जुनून को दिखाया गया है।
आप इन मूवी और वेब सीरीज को देखकर अपने फरवरी के आखिरी हफ्ते को मजेदार बना सकते हैं। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: IMDB