भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विराट कोहली ने दुबई के मैदान में सितंबर 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों में 118 रन बनाएं थे।
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंदों में117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
केएल राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंदों में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 110 रन बनाए थे।
आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुड्डा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 57 गेंदों में 104 बनाए।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी खेलकर अपना शतक बनाया था।