पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर सोहेल तनवीर अपनी खतरनाक गेंदबाजी के लिए दुनिया में मशहूर है।
तनवीर ने पाकिस्तान टीम के लिए कुल 57 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने पहले ओवर में 36 विकेट अपने नाम किए।
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हाल में अंतरराष्ट्रीय टी20 में ओपनिंग ओवर में विकेटों के शहंशाह बने थे।
भुवनेश्वर ने भारत के लिए कुल 61 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पहले ओवर में 31 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम है।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान के सफल गेंदबाजों में से एक माना जाता है।
आमिर ने पाकिस्तान टीम के लिए कुल 50 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने टी20 के पहले ओवर में 30 विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली ने अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान विली ने टी20 के पहले ओवर में 30 विकेट चटकाए।