Baby John की रिलीज से पहले देखें Varun Dhawan की टॉप 5 OTT फिल्में


By Akshara Verma24, Dec 2024 06:11 PMjagran.com

पॉपुलर एक्टर

बॉलीवुड के फेमस एक्टर Varun Dhawan अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की फिल्मों की कहानी लोगों को काफी अट्रैक्ट करती हैं।

स्टार किड Varun Dhawan

स्टार किड Varun Dhawan जल्द ही अपनी थ्रिलर एक्शन फिल्म बेबी जॉन को लेकर आ रहे हैं। आज हम आपको एक्टर की टॉप 5 OTT फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जुड़वा 2 मूवी

2017 में आई इस कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया मूवी

आलिया भट्ट और वरुण धवन की यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। लोगों ने दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया। अगर आप इस फिल्म को दोबारा देखना चाहते है तो यह OTT प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

दिलवाले मूवी

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान और वरुण धवन दोनों एक साथ पर्दे पर नजर थे। इस थ्रिलर मूवी ने काफी लोगों को एंटरटेन किया था। आप इस फिल्म को netflix पर देख सकते हैं।

बदलापुर मूवी

इस फिल्म में एक्टर ने अपनी एक्टिंग और लुक्स से अपने करियर में काफी लंबी छलांग लगाई। यह फिल्म एक्टर के करियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म को आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं।

एबीसीडी 2 मूवी

टॉप 5 फिल्मों में से एक्टर की यह एक फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर और एक्टर वरुण धवन के रोमांस को दिखाया गया है। आप इस फिल्म को Netflix पर देख सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ Image Credit: Instagram and imdb