आपने ऐसी कई फिल्में देखी होगी जिसमें हीरो से ज्यादा विलेन को लोग पसंद करते हैं। ठीक ऐसी ही एक 1993 की ब्लॉकबस्टर थ्रिलर फिल्म डर उन फिल्मों में से एक है। फिल्म में दर्शकों को हीरो से ज्यादा खलनायक को पसंद किया गया और आज भी लोग इस फिल्म को देखना काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि यश चोपड़ा की इस फिल्म में शाह रुख खान, जूही चावला और सुनील मल्होत्रा जैसे बड़े कलाकार नजर आएं। फिल्म में शाह रुख ने राहुल का किरदार निभाया था, जो किरण यानी जूही चावला से पागलों की तरह प्यार करता है।
लेकिन किरण सुनील से प्यार करती है। इसलिए राहुल सुनील को मारने तक की कोशिश में लग जाता है। हालांकि, इस फिल्म ने शाह रुख को रातों रात स्टार बना दिया था।
फिल्म से भले ही शाह रुख खान को फेम मिली हो, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को वह पहले ठुकराने वाले थे। क्योंकि उन्हें बाजीगर में भी खलनायक की भूमिका मिली थी। उसी वक्त उन्हें डर का ऑफर मिला।
शाह रुख को डर था कि शायद खलनायक का रोल करते-करते उनकी छवि भी वैसी ही न बन जाए लेकिन ऐसी कुछ नहीं हुआ। क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए शाह रुख को सबसे पहले नहीं चुना गया था। उनसे पहले भी कई एक्टर्स को रोल के लिए ऑफर मिला था।
इस लिस्ट में सबसे पहले आमिर खान का नाम शामिल है। शाह रुख खान से पहले आमिर को फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन उनकी एक शर्त के कारण वह फिल्म से हटा दिए गए थे।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजय देवगन है, जिन्हें फिल्म डर में राहुल का रोल प्ले करने का ऑफर हुआ था। लेकिन एक्टर ने किसी और फिल्म में बिजी होने के कारण उन्होंने इस फिल्म को अपनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राहुल रॉय का नाम है। राहुल को भी डर ऑफस हुई थी, लेकिन किसी कारण वह रोल नहीं निभा पाए थें। हालांकि उनको इस बात का पछतावा है कि उन्होंने इस फिल्म को खो दिया।
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram (@iamsrk)