बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की 5 शानदार फिल्में देखें


By Priyam Kumari24, Dec 2024 11:46 AMjagran.com

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Shilpa Shetty की शानदार फिल्में

शिल्पा शेट्टी अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। फैशन की बात करें तो उनका ड्रेसिंग सेंस भी बेहद कमाल का है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए उनके बेस्ट मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं...

बाजीगर

इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'बाजीगर' भी शामिल है। उन्होंने इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। यह फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी। अगर आप भी शानदार फिल्म की तलाश में हैं, तो इस फिल्म को जरूर देखें।

धड़कन

साल 2000 में आई 'धड़कन' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने काम किया। इस मूवी ने शिल्पा को करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया।

रिश्ते

2002 में रिलीज हुई फिल्म 'रिश्ते' एक्शन-ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने करिश्मा कपूर, अनिल कपूर और अमरीश पुरी के साथ लीड रोल में नजर आईं। इस मूवी में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

चोर मचाए शोर

यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म 'चोर मचाए शोर' साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने बिपाशा बसु और बॉबी देओल के साथ काम किया था। आप इस फिल्म को एक बार जरूर देखें।

गर्व: प्राइड एंड ऑनर

फिल्म 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' साल 2004 में आई थी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत इस्सर ने किया है। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, अमरीश पुरी और अरबाज खान जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb