ज्यादा सिर दर्द होने से क्या होता है?


By Priyam Kumari13, Feb 2025 03:04 PMjagran.com

सिरदर्द की समस्या

सिरदर्द एक आम समस्या है, जो हर व्यक्ति को कभी न कभी हो ही जाती है। इसे हम मामूली परेशानी समझ कर इग्नोर कर देते हैं।

अक्सर सिरदर्द रहने से क्या होता है?

किसी को कभी-कभी हल्का या थोड़े समय के लिए होता है, लेकिन कई लोगों को यह समस्या बार-बार और गंभीर रूप से होती है। आइए जानते हैं ज्यादा सिरदर्द होने से क्या होता है।

माइग्रेन की समस्या

माइग्रेन एक गंभीर प्रकार का सिरदर्द है, जो हमेशा तेज दर्द, चक्कर और उल्टी या आवाज के प्रति संवेदनशीलता के साथ होता है। इसका दर्द कई घंटों से लेकर कई दिनों कर रह सकता है।

ब्रेन ट्युमर

सिर में ज्यादा दर्द रहने से ब्रेन ट्यूमर का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको भी हमेशा सिरदर्द की समस्या रहती है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

आंखों की समस्या

आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि आंखों पर जोर पड़ना, आंखों का कमजोर होना और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक काम करना भी सिरदर्द की वजह बन सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

शरीर में पानी की कमी भी सिरदर्द का कारण है। डिहाइड्रेशन के कारण दिमाग में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर

सिर में ज्यादा दर्द रहने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो सिर में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva