तेजी से वजन घटाने से कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं?


By Priyam Kumari24, Feb 2025 07:00 AMjagran.com

तेजी से वजन घटाने से क्या होता है?

हर किसी की चाहत होती है कि वह स्लिम और फिट दिखाई दें। ऐसे में आजकल हर कोई तेजी से वजन घटाने की होड़ में लगा हुआ है।

तेजी से वजन घटाने के नुकसान

क्या कभी आपने सोचा है कि तेजी से वजन कम करना शरीर के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? जी हां, तो चलिए जानते हैं तेजी से वजन घटाने के 5 बड़े खतरों के बारे में।

मांसपेशियों की कमजोरी

अगर आप वजन घटाने के चक्कर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो आपकी मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं।

दिल से जुड़ी समस्या

तेजी से वजन घटाने से दिल से जुड़ी समस्या का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आप ऐसा न करें।

पोषण की कमी और कमजोरी

कम कैलोरी लेने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिससे थकान, चक्कर, कमजोरी और अन्य हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव

अगर आप तेजी से वजन कम करने की कोशिश करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है।

पाचन तंत्र पर बुरा असर

तेजी से वजन घटाने के कारण पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अपने वजन घटाना चाहते हैं, तो हेल्दी तरीके अपनाएं। तेजी से वजन कम करने के चक्कर में हेल्थ को खराब न करें।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva