टीवी की जहरीली नागिन Adaa Khan के ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स, आप भी करें ट्राई


By Priyam Kumari23, Feb 2025 06:00 PMjagran.com

टीवी की खूबसूरत नागिन

टीवी सीरियल नागिन से मशहूर हुईं एक्ट्रेस अदा खान की खूबसूरती पर हर कोई फिदा रहता है। वह अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं।

Adaa Khan का फैशन

अदा खान का फैशन सेंस बेहद कमाल का है। उन्होंने अपनी सुंदरता और एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है।

Adaa Khan के हेयर स्टाइल्स

एक्ट्रेस वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर आउटफिट के साथ स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाती हैं। अगर आप भी किसी मौके पर खास दिखने के लिए हेयर स्टाइल की तलाश में हैं, तो अदा के इन हेयर स्टाइल्स से आइडिया ले सकती हैं।

कर्ल हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस अपने लुक को पार्टी परफेक्ट बनाने के लिए कर्ल हेयर स्टाइल को चुना है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

मैसी बन हेयर स्टाइल

अगर आप पार्टी में सबसे जुदा दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा मैसी बन बनाएं। इस तरह के हेयर स्टाइल हर तरह के आउटफिट पर सुंदर लगते हैं।

चोटी हेयर स्टाइल

शादी या फंक्शन में इंडियन आउटफिट वियर कर रही हैं, तो इस तरह की चोटी हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह आपकी खूबसूरत को और ज्यादा निखार देगा।

वन साइड हेयर स्टाइल

अदा खान ने लहंगा के साथ वन साइड कर्ल हेयर स्टाइल बनाया हुआ है, जो उनके लुक को खूबसूरत बना रहा है। आप भी इस तरह के स्टाइल को बनाकर महफिल की जान बन सकती हैं।

पफ हेयर स्टाइल

अगर आप भी ऑफिस गोइंग वुमन हैं, तो इस तरह के पफ हेयर स्टाइल ट्राई करें। ऐसे हेयर स्टाइल लुक को बॉसी और क्लासी बना देता है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@adaakhann)