पहली बार Hair Colour करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?


By Priyam Kumari23, Feb 2025 01:25 PMjagran.com

बालों को कैसे दिखाएं सुंदर?

लड़कियां समय-समय पर अपने लुक में बदलाव करने के लिए कई सारे एक्सपेरिमेंट करती हैं। लड़कियां जब मेकअप और हेयर स्टाइल में कुछ बदलाव नहीं कर पाती हैं, तब वह हेयर कलरिंग करने का सोचती हैं।

हेयर कलर कैसे कराएं?

हेयर कलर करने के बाद आपकी पर्सनेलिटी में एक नया लुक आ जाता है। लेकिन अगर आप बिना समझ के और जल्दबाजी में हेयर कलर करवाती हैं, तो इससे बालों का लुक बिगड़ भी सकता है।

हेयर कलर के लिए टिप्स

हेयर कलर करवाने से पहले सही प्रक्रिया और सही देखभाल करना जरूर है। अगर आप भी पहली बार हेयर कलर करवाने का सोच रही हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

सही शेड चुनें

पहली बार हेयर कलर करवाने से पहले सही शेड का चयन करना बहुत जरूरी होता है। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही कलर चुनें।

पैच टेस्ट जरूर करें

बालों में कलर लगाने से 24 घंटे पहले पैच टेस्ट करें। इससे खुजली, जलन और एलर्जी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

अमोनिया-फ्री हेयर कलर चुनें

अगर आप बालों को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो अमोनिया युक्त हेयर कलर बालों में लगाएं। ये बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

कलर के बाद करें देखभाल

बालों को कलर के बाद सल्फेट-प्री शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। साथ ही, बालों को गर्म पानी से नहीं धाएं।

सही तकनीक अपनाएं

अगर आप घर पर खुद से कलर कर रही हैं, तो पैकेट पर दिए गए सही निर्देशों का पालन करें। साथ ही, बालों में ब्रश की मदद से कलर करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva