तुलसी को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?


By Priyam Kumari23, Feb 2025 11:54 AMjagran.com

तुलसी पोषक तत्वों से भरपूर

हिंदू धर्म में तुलसी का काफी महत्व होता है। तुलसी हर घर में आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं, तुलसी अपने औषधीय गुणों के कारण से भी जानी जाती है।

चेहरे के लिए तुलसी के फायदे

तुलसी कई पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं तुलसी को चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में।

त्वचा को करे साफ

तुलसी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। यह चेहरे की गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और अशुद्धियों को निकलता है। साथ ही, तुलसी त्वचा को निखारने में मदद करता है।

स्किन को करे हाइड्रेट

तुलसी त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती है। वहीं, ये ड्राई और खुरदुरी स्किन के लिए फायदेमंद है।

मुंहासे और फुंसियां करे कम

तुलसी में मौजूद एंटी फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को अंदर से साफ करने और मुंहासों को रोकने का काम करती है।

स्किन इन्फेक्शन करे दूर

आप तुलसी का इस्तेमाल घाव, मामूली चोट और इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए भी कर सकते हैं।

स्किन की जलन कम करे

तुलसी में मौजूद गुण स्किन से जुड़ी कंडीशन की जलन को शांत कर सकते हैं। साथ ही, यह खुजली, रेडनेस और सूजन को भी कम कर सकती है।

झुर्रियों-फाइन लाइन्स के लिए बेस्ट

तुलसी के इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं। वहीं, ये स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva