Maha Shivratri 2025: सिंपल साड़ी को मिलेगा मॉडर्न लुक, चुनें सेलेब्स जैसे ब्लाउज


By Priyam Kumari23, Feb 2025 12:45 PMjagran.com

साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

साड़ी स्टाइल करना हम सभी को काफी पसंद होता है। शादी से लेकर ऑफिस तक हर खास मौके पर साड़ी को सबसे पहले स्टाइल करने के बारे में सोचते हैं।

महाशिवरात्रि पर कैसे करें सोलह श्रृंगार?

इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को पड़ रहा है। इस पावन अवसर पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं। वह साड़ी में सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं।

साड़ी संग स्टाइल करें मॉडर्न ब्लाउज

ऐसे में अगर आप भी अपने ससुराल में साड़ी पहन रही हैं और सिंपल साड़ी लुक को मॉडर्न टच देने के लिए ब्लाउज सेलेक्ट करने में कंफ्यूज हैं, तो सेलेब्स के इन ब्लाउज डिजाइन से आइडिया लें।

पर्ल वर्क ब्लाउज

महाशिवरात्रि के खास मौके पर साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो शिल्पा शेट्टी की तरह पर्ल वर्क हाई नेक ब्लाउज पहनें। इसमें आपका लुक बहुत शानदार नजर आएगा।

कोटी ब्लाउज

अगर आप साड़ी में पेट नहीं दिखाना चाहती हैं, तो माधुरी की तरह ही कोटी ब्लाउज चुनें। इस तरह के ब्लाउज सिंपल साड़ी में जान डाल देंगे।

बैक बो ब्लाउज

महिलाएं अपनी सिंपल साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए जाह्नवी कपूर के जैसा बैक बो डिजाइन वाला ब्लाउज स्टाइल करें।

वी नेक ब्लाउज

आलिया भट्ट ने साड़ी लुक को हॉट बनाने के लिए वी नेक ब्लाउज पहना है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन सिंपल साड़ी में जान डाल देते हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

सिंपल साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्टाइल करके आप महफिल की जान बन जाएंगी। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram