बॉलीवुड की यंग मॉम आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर खूब फेम कमाया था। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। आलिया ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती हैं।
आलिया अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस के मामले में भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बच्चे की मां होने के बावजूद वह अपने ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींचती हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में ग्लैमरस दिखाई देती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके हॉट लुक्स दिखाएंगे, जिनसे आप आइडियाज ले सकती हैं।
आलिया ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जिसमें उनका लुक बहुत ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आ रहा है। इस तरह की ड्रेस आप पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।
राहा की मम्मी किसी भी खास मौके पर साड़ी पहनने से कभी नहीं चुकती हैं। उनके पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस का लुक रॉयल और क्लासी लग रहा है। आप भी उनके इस लुक को शादी-फंक्शन में रीक्रिएट करें।
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही ऑफ शोल्डर जंपसूट स्टाइल करें। इसके साथ हाई हील्स कैरी करें।
पार्टी या डेट के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो आप इस तरह की शॉर्ट ड्रेस स्टाइल करके आपके लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं।
रेड कलर के वेलवेट ड्रेस में आलिया अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं। उनका ये ड्रेस पार्टी में रॉयल और क्लासी लुक देगा। आप भी ऐसी ड्रेस को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)