Chhaava एक्ट्रेस रश्मिका के खूबसूरत आउटफिट्स पर डालें एक नजर


By Priyam Kumari23, Feb 2025 09:59 AMjagran.com

Chhaava एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म छावा को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वह एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरत अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं।

Rashmika के खूबसूरत लुक्स

एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको उनके खूबसूरत आउटफिट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

रश्मिका ब्लैक कलर की इंडो-वेस्टर्न साड़ी में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मॉडर्न ब्लाउज पेयर किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके महफिल की जान बन जाएंगी।

शरारा सूट

एक्ट्रेस इंडियन आउटफिट में बहुत ही प्यारी लगती हैं। इस फोटो में उन्होंने एंब्रॉयडरी शरारा सूट पहना है, जिसमें वह अप्सरा जैसी दिखाई दे रही हैं। ऐसे सूट को आप शादी-फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।

ब्लेजर स्टाइल ड्रेस

एक्ट्रेस ने अपने लुक को हॉट बनाने के लिए ब्लेजर स्टाइल ड्रेस कैरी किया है। इसमें उनका लुक बॉसी लग रहा है। आप उनके इस लुक को ऑफिस के लिए रीक्रिएट करें।

लॉन्ग फ्लेयर्ड ड्रेस

मिंट ग्रीन कलर की एक्ट्रेस की ये ड्रेस डेली वियर के लिए बेस्ट है। इसके साथ रश्मिका ने ब्राउन हील्स स्टाइल किया है, जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा है।

एंब्रॉयडरी लहंगा

दोस्त की शादी के लिए लहंगा सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा एंब्रॉयडरी लहंगा चुनें। इसके साथ स्टोन वर्क नेकलेस आपकी खूबसूरत को बढ़ा देगा।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

कॉकटेल पार्टी या डिनर डेट के लिए रश्मिका की ये ऑफ शोल्डर ड्रेस से आइडिया लें। इसे स्टाइल करके आप महफिल की जान बन जाएंगी।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashmika_mandanna)